जौनपुर : बाइक से गिरने पर एक युवक की हुई मौत

जौनपुर : बाइक से गिरने पर एक युवक की हुई मौत

# पुलिस ने जताया हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जैतापुर बाजार के पास शनिवार रात बाइक से गिरने पर एक युवक की मौत हो गई घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सूत्रों के मुताबिक शिवकुमार बाइक चालक ने बताया कि खजुरा गांव का निवासी जब वह अपना निजी काम काज कर घर जा रहा था।

इसी बीच एक युवक जपटापुर बाजार के समीप उससे लिफ्ट मांग रहा था शिवकुमार उसे अपनी बाइक पर बैठा कर घर की तरफ निकल पड़ा इसी बीच बीच रास्ते में वह जैतापुर बाजार से थोड़ी दूर पर गिर पड़ा जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी देवानंद बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी तथा बाइक व चालक दोनो को कब्जे में ले लिया गया है।
Previous articleजौनपुर : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध व्यवसायी की दर्दनाक मौत
Next articleजौनपुर : किशोरी से दुराचार के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?