जौनपुर : किशोरी से दुराचार के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलकाम24×7
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी से दुराचार करने के आरोप में पुलिस ने रविवार की सुबह तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में एक किशोरी के साथ किए गये दुराचार के मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दयाराम पुत्र शौकीन, प्रहलाद पुत्र जगेस्सर निवासी सरोखनपुर तथा शांति देवी पत्नी रुदल निवासी बरौली के विरुद्ध दुराचार करने व साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज कर आरोपितों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

रविवार को प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा मय हमराही सिपाहियों तथा महिला दरोगा सरिता यादव के साथ इंदिरा चौक पर दुराचार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए रणनीति बना रहे थे इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के तीनों आरोपित ग्राम बरौली निवासिनी पत्नी ऊदल के घर मौजूद है और कहीं भागने के फिराक में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

















