जौनपुर : बाराती और घरातियों में हुई जमकर मारपीट, आधा दर्जन घायल
# आक्रोशित घरातियों ने बारात में आये तीन वाहनों के शीशे तोड़े
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
शादी में डीजे पर डांस के दौरान घराती को धक्का लग जाने को लेकर तारगहना गांव में शुक्रवार की देर शाम बवाल हो गया। द्वारचार पर घरातियों ने बरातियों फूल बरसाने के बजाय उन पर लाठियां बरसा दी। वाहनों में तोड़फोड़ की गई। मारपीट में लगभग आधा दर्जन बराती घायल हो गए। गंभीर रूप से एक घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप से शादी हुई।तारगहना गांव में डा महेन्द्र बिन्द के यहाँ अम्बेडकरनगर जिले के शाहपुर गांव से बारात आई हुई थी। बताते हैं कि द्वारचार के दौरान बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे।


















