जौनपुर : एससी-एसटी मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर : एससी-एसटी मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               एससी-एसटी मामले के तीन आरोपियों को केराकत पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शनिवार को उनके घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

पकड़े गए तीनों आरोपी कोतवाली क्षेत्र के नरहन गांव निवासी रतन जायसवाल, कल्लू जायसवाल और दर्शन जायसवाल है। कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि तीनों आरोपी वर्ष 2018 में हुई मारपीट के एक मामले में आरोपी हैं। जिसका एससी-एसटी कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। नोटिस जारी किए जाने के बाद भी तीनों हाजिर नहीं हो रहे थे।
Previous articleजौनपुर : प्रत्याशियों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ
Next articleजौनपुर : बाराती और घरातियों में हुई जमकर मारपीट, आधा दर्जन घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?