जौनपुर : बिजली काटने गये लाइनमैन को दबंगों ने बंधक बनाकर पीटा 

जौनपुर : बिजली काटने गये लाइनमैन को दबंगों ने बंधक बनाकर पीटा 

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             इलाके के पूरामुकुंद गांव में सोमवार को कुछ लोगों ने बिजली काटने एवं राजस्व वसूली करने गए लाइनमैन को मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले में लाइनमैन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
तहलका प्रतिनिधि के अनुसार लाइनमैन आशुतोष उपाध्याय अपने अन्य विद्युत कर्मियों के साथ पूरामुकुंद गांव के एक व्यक्ति के यहां पहुंचे, जहां विद्युत संयोजन प्रपत्र मांगा तो उन्होंने दिखाने से इंकार कर दिया। जबकि उनके घर में दो एचपी का सबमर्सिबल पंप, चारा मशीन चलते हुए मिला। इस पर कनेक्शन काटा जाने लगा तो तीन लोग कर्मियों से अभद्र व्यवहार करने लगे व बंधक बनाकर मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीओ रवींद्र पाल, जेई अनीश यादव के साथ अन्य, टिंकू, कमलेश पाल, संदीप तिवारी, शक्तिमान, राहुल खरवार आदि लाइनमैन भी मौके पर पहुंच गए। घायल लाइनमैन को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।
Previous articleजौनपुर : उर्वरक की चार दुकानों का लाइसेंस निलंबित
Next articleजौनपुर : महज छह महीने में सरकार की हुई 3 करोड़ की आमदनी, बढ़ा राजस्व खजाना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?