जौनपुर : बीए और एमए पाठ्यक्रम में सीधे प्रवेश एक सितंबर से
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के बीए और एमए के पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले आओ, पहले पाओ के सिद्धांत पर जिन विभागों में प्रवेश परीक्षा नहीं हुई है, वहां खुला प्रवेश लिया जा रहा है।संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि बीए (समाजशास्त्र, जनसंचार, व्यवहारिक मनोविज्ञान), एमए (जनसंचार और व्यावहारिक मनोविज्ञान) में प्रवेश प्रक्रिया एक सितंबर 2022 से शुरू की जा रही है।

















