जौनपुर : बीबीगंज पुलिस चौकी पर धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

जौनपुर : बीबीगंज पुलिस चौकी पर धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

शाहगंज।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
                क्षेत्र के बीबीगंज पुलिस चौकी पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। चौकी प्रभारी सुरेश सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम किया गया।इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड एवं भजन-कीर्तन किया। इसके बाद रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने के बाद आरती किया गया।

और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बीबीगंज पुलिस चौकी के प्रभारी सुरेश सिंह, दीवान रामप्रकाश यादव, रामचंद्र यादव, कमलेश यादव, दिनेश कुमार, चंदन, अंकित वर्मा आदि ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार सिंह, अशोक सिंह, विजय बहादुर यादव, विनय सिंह, पंकज जायसवाल, बृजेश यादव, संदीप अग्रहरि, बसंत जायसवाल, डीके अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Next articleजौनपुर : मानशाहपुर के जंगल में दिखा तेंदुआ, खौफ के साये में जी रहे हैं ग्रामीण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?