जौनपुर : मानशाहपुर के जंगल में दिखा तेंदुआ, खौफ के साये में जी रहे हैं ग्रामीण

जौनपुर : मानशाहपुर के जंगल में दिखा तेंदुआ, खौफ के साये में जी रहे हैं ग्रामीण

सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के ग्राम पंचायत फ़िरोजपुर द्वितीय के मानशाहपुर जंगल में शुक्रवार को तेंदुआ दिखायी देने से ग्रामीणों की नींद हराम हो गई है। लोग अपने पशुओं व छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। गांव के एक युवक द्वारा बनाया गया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।गांव के प्रधानपति द्वारा वायरल वीडियो डीएफओ को भेजकर सूचना दी गई तो उन्होंने गांव में जांच टीम भेजते हुए बताया कि वीडियो में दिख रहा जानवर फिश कैट है।गांव के युवक अवनीश यादव ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर बाद अपनी बाइक से गरैथा गांव से घर की तरफ जा रहे थे।

गांव में नौ एकड़ जमीन में स्थित जंगल के बगल से भीलमपुर शेरवा लिंक मार्ग से जाते समय रोड की एक पुलिया के पास अचानक तेंदुआ दिखाई दिया तो वह डर गया और पुलिया के बगल खड़ा होकर उसकी गतिविधि पर नजर गड़ा दिया। रोड में आने जाने वाले अन्य राहगीरों को स्थिति बताया तो वे लोग भी वहीं रुक गए। उसने हिम्मत करके मोबाइल से उसका वीडियो बनाना शुरू किया तो तेंदुआ गुर्राया। उसके तेवर देख वे लोग डर कर वहाँ से भाग गए। युवक ने घर पहुँच कर जंगल मे तेंदुआ दिखाई देने की बात बताया तो कुछ हिम्मती युवक लाठी डंडे के साथ जंगल के कुछ हिस्से में तलाश किए लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। शनिवार को प्रधानपति अशोक यादव द्वारा मिलने पर डीएफओ ने जांच हेतु मौके पर टीम भेजने की बात कही। उन्होंने आश्वस्त किया कि वह जानवर फिश कैट था। डीएफओ के आश्वासन के बाद भी ग्रामीण डरे हुए हैं।
Previous articleजौनपुर : बीबीगंज पुलिस चौकी पर धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
Next articleजौनपुर : संचार क्रान्ति के जनक ही नहीं युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे राजीव गांधी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?