जौनपुर : बेटी पैदा होने पर शौहर ने फोन पर दिया तीन तलाक 

जौनपुर : बेटी पैदा होने पर शौहर ने फोन पर दिया तीन तलाक 

# खेतासराय निवासिनी पीड़िता अपने पिता के संग इंसाफ के लिए पहुंची न्यायालय की चौखट पर 

जौनपुर।
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             खेतासराय की एक महिला शुक्रवार को अपने पिता के साथ दीवानी न्यायालय पहुंची। उसने बताया कि शौहर व ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 19 नवंबर को बेटी पैदा हुई तो पति ने 22 दिसंबर को फोन से तीन तलाक दे दिया। उसने अपने अधिवक्ता के माध्यम से उसने उच्च अधिकारियों तथा पुलिस प्रशासन को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा।
खेतासराय निवासी रिजवान अहमद ने अपनी पुत्री जैनब का निकाह फैसल खान निवासी आजमगढ़ के साथ 15 दिसंबर 2021 को किया। आरोप है कि फैसल व ससुराल वाले दहेज में कार मांगने के लिए जैनब को प्रताड़ित करने लगे। 26 फरवरी को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। गहने पर भी छीन लिए। उस समय वह गर्भवती थी। उसका इलाज चिकित्सक की देख-रेख में कराया गया। इस बीच फैसल कई बार घर पर आया और रुपये की मांग की। 19 नवंबर को जैनब ने पुत्री को जन्म दिया। इसकी सूचना ससुराल वालों दी गई लेकिन कोई देखने नहीं आया। फैसल ने 22 दिसंबर को फोन पर कहा कि एक तो दहेज में कार नहीं दी, ऊपर से पुत्री पैदा हो गई। उसके बाद उसने जैनब को फोन पर ही तीन तलाक दे दिया।
Previous articleजौनपुर : सड़क दुर्घटना में कोटेदारों की दर्दनाक मौत
Next articleजौनपुर : जौनपुर-भदोही मार्ग पर गड्ढा देख डीएम ने जताई नाराजगी, एक्सईएन से मांगा स्पष्टीकरण 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?