जौनपुर : सड़क दुर्घटना में कोटेदारों की दर्दनाक मौत

जौनपुर : सड़क दुर्घटना में कोटेदारों की दर्दनाक मौत

धर्मापुर।
हरिओम सहाय 
तहलका 24×7 
               ब्लॉक अंतर्गत केशवपुर मुस्तफाबाद गांव के कोटेदार विनय यादव की केशवपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में शनिवार की शाम मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।तहलका प्रतिनिधि के अनुसार कोटेदार विनय यादव 48 किसी कार्यवश जौनपुर शहर के तरफ गए हुए थे जहां से वापस आते समय वह जैसे ही अपने घर की तरफ जाने को मुड़े तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के फलस्वरूप कई फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिरे कोटेदार की मौके पर ही मौत हो गई।
आक्रोशित लोगों ने बोलेरो चालक को गाड़ी सहित घेर लिया जिससे गाड़ी में बैठी हुए महिलाएं काफी सहम गई। हालांकि सूचना पर पहुची गौरा बादशाहपुर पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझा बुझाकर शांत कराया।कोटेदार की मौत से गांव में कोहराम मच गया। पत्नी सुनीता व बच्चो का रो रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बोलेरो चालक मौके से  फरार हो गया है। बोलेरो को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleजौनपुर : फर्जी राशन कार्ड से राशन लेने‌ के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज
Next articleजौनपुर : बेटी पैदा होने पर शौहर ने फोन पर दिया तीन तलाक 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?