जौनपुर : बैडमिंटन प्रतियोगिता में तहसील प्रशासन का रहा दबदबा

जौनपुर : बैडमिंटन प्रतियोगिता में तहसील प्रशासन का रहा दबदबा

# जेसी सप्ताह के तीसरे दिन टूर्नामेंट का आयोजन, जिम संचालक सम्मानित

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                व्यक्तित्व विकास की अंतरराष्ट्रीय संस्था जेसीआई की स्थानीय इकाई जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा जेसी सप्ताह के तीसरे दिन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। वहीं लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए जिम संचालक को सम्मानित किया गया।
जेसी सप्ताह के तहत तहसील परिसर स्थित बैडमिंटन ग्राउंड पर तहसील प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जेसीआई शाहगंज संस्कार समेत कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। कड़ी टक्कर देते हुए तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने फ़ाइनल मुकाबला अपने नाम किया। नायब तहसीलदार अमित सिंह के नेतृत्व में खेले जाने वाले फ़ाइनल मैच में तहसील प्रशासन ने बाजी मारी। जिसमें नायब तहसीलदार अमित सिंह व हेड कांस्टेबल दिग्विजय सिंह विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं विद्युत विभाग के खिलाड़ी रुदल और लेखपाल शैलेन्द्र कुमार उप विजेता रहे।
संस्था के अध्यक्ष विशाल जायसवाल, सप्ताह चेयरमैन जेसी सरफराज, संस्थापक अध्यक्ष गुलाम साबिर, पूर्व अध्यक्ष पंकज सिंह, एखलाक खान आदि ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी से सम्मानित किया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में युवाओं को जागरूक करने के लिए संस्था ने नगर के इराकियाना मोहल्ला स्थित गोल्ड फिटनेस जिम के संचालक अफताब अहमद को सम्मानित किया। सप्ताह चेयरमैन ने वर्तमान समय की भागदौड़ में अपने स्वास्थय के प्रति लोगों से सदैव जागरूक रहने और समाज को जागरुक करने की अपील की।
Previous articleजौनपुर : बस्ती सम्पर्क अभियान के बाबत रणनीति बैठक सम्पन्न
Next articleजौनपुर : आज का युवा ही देश का भविष्य- प्रो. सिन्हा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?