जौनपुर : बस्ती सम्पर्क अभियान के बाबत रणनीति बैठक सम्पन्न
# प्रदेश शोध विभाग प्रमुख डॉ अभिषेक रावत को बनाया गया “बस्ती सम्पर्क अभियान” प्रभारी
जौनपुर। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से प्रारम्भ होकर 26 नवम्बर संविधान दिवस तक 70 दिवसीय एक अभियान चलाया जाएगा जिसका नाम “बस्ती सम्पर्क अभियान” होगा। जिसमें अनुसूचित जाति के सभी प्रभारी टोलियों में क्षेत्र में प्रवास करेंगे उक्त बातें डॉ अभिषेक रावत ने बस्ती सम्पर्क अभियान के सफल आयोजन के बाबत रणनीति बैठक में कही। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्रदेश शोध विभाग प्रमुख डॉ अभिषेक रावत को “बस्ती सम्पर्क अभियान” का जनपद जौनपुर एंव मछलीशहर प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि “बस्ती संपर्क अभियान” टोली का गठन करके वार्डों में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय/ प्रदेश/ जिला/ मण्डल पदाधिकारियों सासंद, मंत्री, विधायक, समस्त श्रेणी के निगमों, बोर्डों पालिकाओं के प्रमुखों व जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यगणों सहित समस्त कार्यकर्ताओं का प्रवास सुनिश्चित कराना है। इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा जौनपुर, जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल, महामंत्री जौनपुर पीयूष गुप्ता समेत तमाम भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता मौजूद रहे।