जौनपुर : ब्लाक स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
स्वीप कार्यक्रम की कड़ी में मतदाता जागरूकता “वोट करेगा जौनपुर” क्विज़ प्रतियोगिता नगर समेत 21 विकास खण्डों पर आयोजित किया गया। जिसमें 12 फरवरी को परिषदीय विद्यालयों पर ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित हुई। प्रतियोगिता के प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वाले मतदाताओं ने बड़े ही उत्साह के साथ सहभागिता किया।

परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी अपने अपने ब्लाकों में निगरानी करते रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/ सहायक स्वीप प्रभारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने सिरकोनी ब्लाक में जाकर परीक्षा का निरीक्षण किया तथा उपस्थित लोगों को मतदाता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित परीक्षा में लगभग 165678 मतदाताओं ने भाग लिया था। ब्लाक स्तर पर आयोजित परीक्षा में लगभग 5600 मतदाताओं ने सहभागिता किया।

















