जौनपुर : हाई मास्ट लाइट खराब होने से हो रही परेशानी

जौनपुर : हाई मास्ट लाइट खराब होने से हो रही परेशानी

सतहरिया।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               औद्योगिक क्षेत्र में लगे हाई मास्ट लाइट खराब होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लाइट खराब होने से अंधेरा छाया रहता है। इससे उद्यमियों व वहां पर कार्यरत मजदूरों को अंधेरे में आने जाने में खतरों का सामना करना पड़ता है।

सीडा विकास समिति के अध्यक्ष शिवाजी सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन हाई मास्ट लाइट प्रकाश के लिए विद्युत खंभों में लगाया गया है जो काफी दिनों से खराब पड़ा हुआ है। इसके लिए बार बार सीडा प्रशासन से लाइट ठीक कराने के लिए कहने के बाद भी सुनी नहीं गई। अध्यक्ष सहित उद्यमियों ने जिला प्रशासन से खराब हाई मास्ट लाइट को ठीक कराने की मांग की है।
Previous articleजौनपुर : ब्लाक स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Next articleचुनावी हिंसा ! फर्जी वोटिंग के विवाद में सपा के बूथ एजेंट की गोली मारकर हत्या
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?