जौनपुर : ब्लॉक स्तरीय प्रधानाध्यापक उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न
मुफ्तीगंज।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
स्थानीय ब्लाक मुफ़्तीगंज के बाबा प्रसिद्ध नारायण महाविद्यालय बगथरी के प्रांगण में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित निपुण भारत के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय प्रधानाध्यापक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आयोजन के मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य डॉ सच्चिदानंद यादव जी रहे, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ मनीष सिंह और डॉ रविंद्र यादव रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत डायट प्रवक्ता डॉ सच्चिदानंद यादव और खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन करके किया। प्राचार्य डॉ सच्चिदानंद यादव ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र की धुरी हैं, वही देश का भविष्य बनाते हैं। उन्मुखीकरण से उनकी कार्यशैली में प्रखरता आयेगी। डॉ. रविंद्र यादव ने कहा कि शिक्षक द्रोणाचार्य हैं आप से आशा ही नहीं बल्कि विश्वास है कि आप निश्चित ही राष्ट्र को अनगिनत अर्जुन देंगे। खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ने प्रबंध समिति गठन, आपरेशन कायाकल्प, निपुण भारत के साथ संगोष्ठी व उन्मुखीकरण पर प्रकाश डाला l कवि हृदय डायट प्राचार्य डॉ सच्चिदानंद यादव जी ने कविताओं और गीतों के माध्यम से अध्यापकों में ऊर्जा का संचार किया।

















