जौनपुर : विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी
# पीड़ित की तहरीर पर पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
जालसाजों ने विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से डेढ़ लाख रुपये से अधिक ठग लिया। पांच महीना पूर्व लखनऊ से विदेश जाने का टिकट दिखाया लेकिन तय समय पर स्थानीय रोडवेज से बैरंग लौटा दिया। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।नगर के फैजाबाद रोड स्थित भटियारी सराय मोहल्ला निवासी सूरज कुमार यादव पुत्र लालता प्रसाद से आठ महीने पूर्व किसी काम से खुटहन जाते समय जालसाज से मुलाकात हुई।



















