जौनपुर : भय मुक्त चुनाव कराने के लिए पुलिस ने अर्द्धसैनिक बल के साथ किया फ्लैग मार्च

जौनपुर : भय मुक्त चुनाव कराने के लिए पुलिस ने अर्द्धसैनिक बल के साथ किया फ्लैग मार्च

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को अर्द्धसैनिक बल के साथ पुलिस प्रशासन ने नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान एसडीएम और सीओ ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। और लोगों लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने का आह्वान किया।

उप जिलाधिकारी शाहगंज नितीश कुमार सिंह, सीओ अंकित कुमार और थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय पुलिस व अर्द्ध सैनिक बल के साथ सायं डोभी मोड़ पर पहुंचे। यहां से पैदल मेनरोड होते हुए थाने पर पहुंच कर फ्लैगमार्च खत्म हुआ। इससे पहले मानीकलां, सोंगर, मवई, अब्बोपुर, अमरेथुआ, पाराकमाल आदि गांवों में फ्लैगमार्च किया। इस बीच अधिकारियों ने अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। मतदाताओं को प्रेरित किया किया कि बिना किसी दबाव के भयमुक्त होकर वह अधिक से अधिक अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
Previous articleजौनपुर : बाइक की टक्कर से अधेड़ घायल
Next articleजौनपुर : ईशा फारूकी बनाए गए अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?