जौनपुर : ईशा फारूकी बनाए गए अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव

जौनपुर : ईशा फारूकी बनाए गए अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल हर मोर्चे पर अपनी पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं इसी के क्रम में मडियाहूं के हाजी ईशा फा़रूकी को समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।

इस बात की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री मोहम्मद शकील नदवी ने बताया कि हमें पूर्ण विश्वास है कि हाजी साहब के आने से हमारी पार्टी को हर मोर्चे पर मजबूती मिलेगी। आज मुझे उन्हें प्रदेश सचिव के रूप में मनोनीत करने पर बेहद फक्र महसूस हो रहा है और एक उम्मीद भी जगी है कि इनके पुराने अनुभव हमारे लिए पथ प्रदर्शक का काम करेगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में हमारी ही सरकार बनेगी।
Previous articleजौनपुर : भय मुक्त चुनाव कराने के लिए पुलिस ने अर्द्धसैनिक बल के साथ किया फ्लैग मार्च
Next article“पूरी हुई हर आस, घर-घर हुआ विकास” के तहत चलाया गया जनसम्पर्क अभियान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?