जौनपुर : भरत मिलाप को देखते हुए 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा बारावफात

जौनपुर : भरत मिलाप को देखते हुए 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा बारावफात

# मरकजी सीरत कमेटी ने एक दिन बढ़ाने का लिया सौहार्दपूर्ण फैसला

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 मरकजी सीरत कमेटी ने एक बार फिर शिराज-ए-हिन्द की गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल पेश करते हुए इस वर्ष आठ अक्टूबर को पंडितजी का भारत मिलाप होने के कारण ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) को एक दिन आगे बढ़ाने का एलान किया है। 9 अक्टूबर को पड़ने वाले इस त्योहार को 10 अक्टूबर को मनाने का फैसला लिया है।मरकजी सीरत कमेटी के सदर हफीज शाह ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेस कर पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि इस्लामिक कैलेंडर और चांद के अनुसार इस वर्ष ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) 9 अक्टूबर को पड़ रहा है लेकिन 8 तारीख को पंडितजी रामलीला का भरत मिलाप भी मनाया जाएगा।

नौ तारीख तक भारत मिलाप की सजावट तथा भोर तक मेला रहने के कारण बारावफात की सजावट समेत अन्य तैयारियां होने में दिक्कत आएगी जिसे देखते हुए कमेटी ने 10 अक्टूबर को ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) मनाया जायेगा। यह निर्णय जिले की गंगा जमुनी तहजीब कायम रखने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 2005 में बारावफात के दिन होलिका दहन का पर्व पड़ने के कारण तारीख में परिवर्तन किया गया था। अपनी गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाने वाला शहर जनपद जौनपुर हमेशा से अमन-चैन पसंद का शहर माना जाता है जिस कारण यहां पूरे देश में यदा-कदा होने वाली हिंदू मुस्लिम मारपीट या दंगों की आंच भी जनपद में नहीं पड़ती है। मरकरी सीरत कमेटी ने एक बार फिर इस बात को सिद्ध कर दिया है कि जनपद के हिंदू मुस्लिम भाई आपस में किस तरह से भाईचारे के साथ एक दूसरे का त्योहार मनाते हैं औरों के लिए भी संदेश देने का काम कर रहा है।
Previous articleजौनपुर : ग्रामीणांचलों में सजा दुर्गापूजा पण्डाल
Next articleजौनपुर : प्रेरणा कैण्टीन का मुख्य विकास अधिकारी ने किया उद्घाटन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?