जौनपुर : ग्रामीणांचलों में सजा दुर्गापूजा पण्डाल
# पूजा- अर्चना के लिए जुट रहे श्रद्धालु, दुर्गामय हुआ क्षेत्र
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
शारदीय नवरात्र पर मां के विभिन्न रूपों की पूजा-अर्चना के साथ ही अब श्रद्धालुओं का रुझान दुर्गा पूजा पंडालों की ओर बढ़ रहा है। शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं। शाम होते ही इन पंडालों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है।इसी कड़ी में क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत कांवरियां में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नव दुर्गा पूजा समिति के द्वारा पूजा पण्डाल सजाया गया है।

















