जौनपुर : भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने के लिए संतो ने भरी हुंकार

जौनपुर : भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने के लिए संतो ने भरी हुंकार

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                  अयोध्या के तपस्वीजी की छावनी के पीठाधीश्वर जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि देश से आतंकवाद जड़ मूल से खत्म करना है तो, सरकार भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करे। फिर देखिए हमारा देश एक बार फिर सोने की चिड़िया बन जायेगा। उक्त बातें जगदगुरु ने शुक्रवार की शाम अयोध्या से वाराणसी जाते समय पिलकिछा गाँव के गोमती नदी तट पर श्रीराम जानकी मंदिर में पत्रकारो से वार्ता करते हुए कही।
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए हिंदू राष्ट्र को लेकर चेतावनी भी दिया। कहा कि यदि सरकार इसकी घोषणा शीघ्र नहीं करेगी तो विवश होकर संत समाज आमरण अनशन करेगा। आचार्य महामंडलेश्वर महंत धर्मेद्र गिरि ने कहा कि भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाना अति आवश्यक है। तभी देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो पायेगी। महामंडलेश्वर महंत एकनाथ महराज ने कहा कि देश का हर मुसलमान आतंकी नहीं है लेकिन जितने भी आतंकवादी गिरफ्तार होते है वे सभी मुसलमान ही क्यों होते है। इसका जवाब किसी मौलाना के पास नहीं है। यहां से देर रात उनका काफिला वाराणसी के लिए रवाना हो गया।
Previous articleजौनपुर : एक जाति विशेष को खेल किट दिए जाने पर आक्रोश
Next articleजौनपुर : बारात में गए युवक की नाले मे मिली लाश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?