जौनपुर : भूमि पूजन के पश्चात अमृत सरोवर की खुदाई हुई शुरू

जौनपुर : भूमि पूजन के पश्चात अमृत सरोवर की खुदाई हुई शुरू

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                    क्षेत्र चक बेशहूदास माफी गांव में मंगलवार को शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने प्रधानमन्त्री की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर के तहत खोदे जाने वाले तालाब का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। पंडित सुबाष चन्द्र उपाध्याय ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान बिधि से स्थल का पूजन कराया।

विधायक ने कहा कि जल के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। भूगर्भ जलस्तर लगातार नीचे खिसक रहा है। यही हाल रहा तो आगामी भविष्य में वैश्विक स्तर पर पानी के लिए हाहाकार मचना तय है। ऐसी परिस्थिति में हमे सबसे पहले जल का दुरुपयोग रोकना होगा। घरों व बरसात के पानी को इकट्ठा कर वाटर रीचार्जिंग की ब्यवस्था करनी होगी। वाटर रीचार्जिंग से हमारा आशय है, हम जितना पानी जमीन के भीतर से निकाल रहे है। उतना फिर से भूगर्भ तक पहुंचे।
इसी को लेकर केंद्र व राज्य सरकार गांवों में तालाब की खोदाई करा रही है। यहां इकट्ठा हुआ पानी भूगर्भ तक जाता रहेगा। इससे हम आने बड़ी समस्या को आसानी से टाल सकते है। इस मौके पर श्रीकृष्ण पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर पाल, अजित सिंह, अशोक पाण्डेय, राजाराम उपाध्याय, प्रधान बिंदु वर्मा , पप्पू सिंह, राम कुमार उपाध्याय, अन्नू दूबे, सूरज पाल, प्रदीप मिश्रा, बीईओ अरविन्द कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : बिजली विभाग की टीम ने वसूले सात लाख रुपये, काटे 20 कनेक्शन
Next articleजौनपुर : शासन से खाद्यान्न की कालाबाजारी की जांच-पड़ताल शुरू
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?