जौनपुर : मकान का ताला तोड़कर पार किया लाखों के जेवरात व 70 हजार नगदी

जौनपुर : मकान का ताला तोड़कर पार किया लाखों के जेवरात व 70 हजार नगदी

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                क्षेत्र के बरदहिया बाजार में बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और 70 हजार रुपया नकदी पार कर दिया। परिवार के लोग दोपहर में वापस लौटे तो ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर देखा तो सारा सामान बिखरा था और पैसे गायब थे। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी।

रिशू शुक्ला नरवारी गांव का निवासी हैं। जो तहसील के सामने खुशी डेयरी के नाम से दुकान चलाता हैं। रिशू परिवार समेत बरदहिया बाजार स्थित एक मकान में किराए पर रहते हैं। गांव में रिश्तेदार की मृत्यु होने की वजह से वो परिवार समेत मंगलवार रात गांव चले गए। बुधवार को दोपहर 11 बजे घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा देख दंग रह गए। अंदर देखा तो सारा समान बिखरा पड़ा था। जेवरात व दुकान का 70 हजार रुपया नगदी भी गायब था। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। भुक्तभोगी के मुताबिक चोरी में तीन लाख से अधिक का नुकसान बताया गया।

मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आसपास में लगे सीसी टीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।
Previous articleजौनपुर : सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना हेतु चार शिक्षकों को अनुदान
Next articleजौनपुर : शाहगंज में रोल मॉडल है प्राथमिक विद्यालय गोरारी- राजीव यादव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?