35.1 C
Delhi
Thursday, March 28, 2024

जौनपुर : शाहगंज में रोल मॉडल है प्राथमिक विद्यालय गोरारी- राजीव यादव

जौनपुर : शाहगंज में रोल मॉडल है प्राथमिक विद्यालय गोरारी- राजीव यादव

# जहां कभी गिनती भर के नहीं थे बच्चे, आज 400 बच्चे यहां हैं नामांकित

# खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रतिभाओं को मेडल देकर किया सम्मानित, बढ़ाया हौसला

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 शाहगंज ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों और यहां पढ़ने वाले बच्चों में अद्भुत प्रतिभाएं होती है। बस सिर्फ जरूरत है इन बच्चों को बेहतर तरीके से ज्ञानवर्धक शिक्षा देकर समाज में उस मुकाम बनाने की।वह बुधवार को प्राथमिक विद्यालय गोरारी में आयोजित वार्षिकोत्सव और मंडलीय नारी शिक्षा चौपाल समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह विद्यालय खुद इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि आज के तीन वर्ष पहले इस विद्यालय में गिनती भर के बच्चे थे लेकिन यहां के शिक्षकों की अचूक मेहनत, पठन-पाठन की अत्याधुनिक व्यवस्था, हाईटेक संसाधन के चलते 400 से अधिक बच्चे यहां नामांकित हैं। हालत यह हो गई है कि अब इस विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए भी जगह कम पड़ जाती है। उन्होंने क्षेत्र के अभिभावकों की सराहना किया कि वह अपने बच्चों को यहां भेजने में हमेशा सहयोग करते हैं।

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव का स्वागत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ शिवानी मौर्य, ग्राम प्रधान संदीप मौर्य, सैयद मोहम्मद मुस्तफा, अमरजीत प्रधान, वसीम अहमद, एबीआरसी अशोक मौर्य, डॉ चंद्रजीत मौर्य, अशोक सोनकर, वीरेंद्र कुमार, अखिलेश यादव, बुद्धि राम, ओम प्रकाश, सुभाष यादव,राज सिंह, वीरेंद्र, ध्रुवेंद्र प्रताप, साधना यादव, मंजू देवी, सुनीता प्रजापति, नीलम मौर्य, रीता यादव, रेनू गुप्ता, गजाला देवी, सबा परवीन पुष्पा सोनकर अन्य ने बुके देकर किया।

इसके पहले विद्यालय में भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें गणित दौड़ में मंतशा, मेढ़क दौड़ में अफसरान, नृत्य नाटक में आजाद, महिला नारी सम्मान में सरिता भारती, सुरेखा भारती, गीता, पूनम देवी, वंदना प्रजापति, सुषमा देवी, प्रियंका देवी, शिवांगी, प्रेमलता समेत दर्जनभर छात्राएं अव्वल रही हैं। इन्हें मुख्य अतिथि ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड शिक्षिका जयंती देवी मौर्य व संचालन डॉ शिवानी मौर्य ने किया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अमरजीत ने उपस्थित जनों के प्रति आभार जताया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36792261
Total Visitors
535
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

माफिया मुख्तार अंसारी की हालत बिगड़ी, आईसीयू में 

माफिया मुख्तार अंसारी की हालत बिगड़ी, आईसीयू में  # खबर लगते ही परिवार के लोग पहुंचे बांदा लखनऊ।  विजय आनंद वर्मा  तहलका 24x7   ...

More Articles Like This