जौनपुर : मछलीशहर पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

जौनपुर : मछलीशहर पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

# कब्जे से चोरी की एक मोटर पम्प, तमंचा, कारतूस व एक चाकू बरामद

मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये सघन अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर अवनीश कुमार राय के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक रामप्रवेश कुशवाहा, उप निरीक्षक धनन्जय कुमार अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर मिर्जापुर जलालाबाद मार्ग से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अवनीश कुमार बिन्द उर्फ पिन्टू पुत्र विनय कुमार बिन्द निवासी कोढ़ा थाना मछलीशहर के कब्जे से एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद कारतूस 315 बोर बरामद हुआ वहीं दूसरे अभियुक्त सुजीत विश्वकर्मा उर्फ ढुन्डू पुत्र दीनानाथ विश्वकर्मा थाना मछलीशहर से एक अदद चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Previous articleजौनपुर : सपा प्रत्याशी अरशद खान ने लगाई भाजपा के वोट बैंक में सेंध
Next articleजौनपुर : हत्या के मुकदमें में वांछित 2 महिला अभियुक्ता सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?