जौनपुर : हत्या के मुकदमें में वांछित 2 महिला अभियुक्ता सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार
# हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस बरामद
सिंगरामऊ।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बदलापुर के निर्देशन में थानाध्यक्ष सिंगरामऊ कमलेश कुमार के नेतृत्व में सिगरामऊ पुलिस गत 21 फरवरी 2022 को ग्राम मल्लुपुर में घटित हत्या की घटना में वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी तभी मुखबिर की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या-19/2022 में भादवि की धारा 498A, 342, 302, 120B एंव 34 में वांछित अभियुक्तों में 2 महिला अभियुक्ता सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

















