जौनपुर : मछलीशहर में सपा ने लगाई जीत की हैट्रिक
# काफी विरोध के बाद डॉ रागिनी के सिर बंधा जीत का सेहरा
मछलीशहर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
समाजवादी पार्टी ने मछलीशहर सीट पर जीत की हैट्रिक लगाई है। पूर्व राज्यमंत्री व दो बार से सिटिंग विधायक जगदीश सोनकर का टिकट कटने के बाद हुए विरोध के बाद भी सपा प्रत्याशी डॉ.रागिनी सोनकर ने जीत हासिल की है।जगदीश सोनकर शाहगंज से साल 2002 और 2007 में विधायक चुने गए थे। इसके बाद इस सीट से शैलेंद्र यादव ललई को सपा ने उतारा, जबकि जगदीश सोनकर को मछलीशहर सीट के सुरक्षित कोटे में जाने पर प्रत्याशी बनाया।



















