जौनपुर : भितरघात और मतों के ध्रुवीकरण से मुंगरा में भाजपा ने मुंह की खाई
मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
मुंगरा बादशाहपुर सीट पर भाजपा भितरघात का शिकार हो गई। रोचक मुकाबले में समाजवादी पार्टी ने बाजी मार ली। इस सीट पर मतों का ध्रुवीकरण भी खूब हुआ।साल 2012 में टिकट कट जाने के बाद भी पार्टी में बने रहने वाले पंकज पटेल को सपा ने इस बार भी मौका दिया। वहीं, इसी सीट से 2017 में कांग्रेस से चुनाव लड़कर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने वाले अजय शंकर दुबे अज्जू भइया को भाजपा ने अपना चेहरा बनाया।



















