जौनपुर : मतदाताओं के जागरूकता के गायन प्रतियोगिता की अन्तिम तिथि 22 जनवरी हुई
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाताओं को 7 मार्च को मतदान करने के लिए जागरुक करने हेतु आनलाइन सिंगिंग/गायन प्रतियोगिता आयोजित किया गया है। जिसमें आयु 18 वर्ष से ऊपर के महिला/पुरुष भाग ले सकते हैं। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि गीत में- मतदाता को जागरूक करते हुए विधानसभा चुनाव 2022 में जौनपुर वासियों से 7 मार्च को मतदान करने की अपील आदि के बोल हों।

















