जौनपुर : वैक्सीनेशन समीक्षा बैठक में डीएम ने दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह द्वारा बताया गया कि जनपद में अब मात्र 22000 लोगों का ही प्रथम डोज का टीकाकरण शेष बचा है जिस पर जिलाधिकारी ने सभी नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि 20 जनवरी तक 18 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों का प्रथम डोज का टीकाकरण शत-प्रतिशत अवश्य कराएं।


















