जौनपुर : मतदाता जागरूकता के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
# जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर जेसी विंग ने किया आयोजन
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया। रविवार रात संपन्न हुए कार्यक्रम का आयोजन जूनियर जेसी विंग ने किया और लोगों से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की।
जूनियर जेसी विंग के चेयरमैन अमन अग्रहरि ने बताया कि संस्था आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान चला रही है। इसी कड़ी में रविवार रात हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। लोगों से अपील की गई कि आगामी 7 मार्च को पहले मतदान करें, फिर जलपान करें। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों और संभ्रांत नागरिकों ने हस्ताक्षर किया और अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष आशीष जायसवाल, सचिव हिमांशु गुप्ता, वीरेंद्र जायसवाल, अश्वनी यादव, आदित्य अग्रहरि, आर्यन अग्रहरि, रोमिल अग्रहरि आदि मौजूद रहे।