जौनपुर : अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई- सीओ

जौनपुर : अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई- सीओ

सरपतहां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
                क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह द्वारा आइटीबीपी के जवानों के साथ कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने एवं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के क्रम में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों तथा चौराहों पर फ्लैग मार्च करके सख्त कानून व्यवस्था का एहसास कराया गया।

सीओ ने कहा कि तहसील क्षेत्र में अशांति फैलाने, भय एवं अराजकता का माहौल पैदा करने तथा चुनावी माहौल को बिगाड़ने व आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि लोकतंत्र में पारदर्शिता लाने तथा सभ्य समाज के निर्माण में सहयोग करते हुए योग्य और विकासवादी जनप्रतिनिधि चुने और चुनाव आयोग की नीतियों का पालन करते हुए इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न फंसे बल्कि ईमानदार जनप्रतिनिधि को चुने। भगासा, चौबाहा, पट्टीनरेंद्रपुर, बरबसपुर, अहियाई तथा अढ़नपुर आदि गांवों तथा प्रमुख चौराहों पर फ्लैग मार्च कर लोगों को कानून व्यवस्था के पालन तथा आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु जागरूक किया गया।
Previous articleजौनपुर : मतदाता जागरूकता के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
Next articleजौनपुर : पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ गांवों में किया भ्रमण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?