जौनपुर : मदर निसा फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य की माता की मनाई गई दूसरी पुण्यतिथि

जौनपुर : मदर निसा फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य की माता की मनाई गई दूसरी पुण्यतिथि

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                समाज सेवा से जुड़ी नगर की मदर निसा फाउंडेशन संस्था की आजमगढ़ रोड स्थित कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के संस्थापक सदस्य और तहलका 24×7 के शाहगंज संवाददाता राजकुमार अश्क की माताजी को सदस्यों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।
संस्था के अध्यक्ष फैजा़न अहमद ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि राजकुमार और हमारा साथ तो बचपन का है हमलोग बचपन से एक साथ खेले कुदे है इस कारण मेरा राजकुमार के घर भी जाना होता था जिस कारण माताजी से भी मुलाकात हो जाती थी वह एक संघर्षीय व्यक्तित्व की धनी थी, उनका जीवन बहुत ही संघर्षशील रहा हैं मगर फिर भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी, उनके संघर्षों के विषय में मुझसे ज्यादा अगर कोई जानता होगा तो शायद उनका पुत्र, बाकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। उनका स्वभाव इतना सरल और आत्मीय था कि उनका इस प्रकार से हम सब को छोड़ कर चले जाना मेरे लिए उनको भूलना मुश्किल हैं, मगर ईश्वरीय विधान को बदला नहीं जा सकता।
एख़लाक खान अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सदस्य की माता जी नमन् करते हुए कहा कि माता जी की आत्मा को ईश्वर शांति दे। हमारी मुलाकात तो माता जी से नहीं हो सकी थी मगर औरों से सुना है कि वह एक अत्यंत सरल स्वभाव की थी जिस कारण सभी उन्हीं चाहते थे। अजय यादव ने माता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि यह तो विधि का विधान है किसी के मां बाप साथ नहीं रहतें है ईश्वर माता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दे, यही हम सभी सदस्यों की कामना है। गुफरान अहमद ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए माता जी को एक अत्यंत मिलनसार तथा मृदुल स्वभाव का बताया।
श्रद्धांजलि देने वालों में संस्था के अध्यक्ष फैजा़न अहमद, रविशंकर वर्मा, एख़लाक़ खान, राजीव सिंह, इस्लाम भाई, डॉ कासिफ, जमील अहमद, सलीम खान, अजय यादव, सुफियान अंसारी, बेलाल, आतिश रिजवान अहमद, राघवेंद्र शुक्ल, अखिलेश दूबे जेया अनवर, गुफरान अहमद, पप्पू आदि लोग रहे।
Previous articleजौनपुर : सपा, बसपा की सरकार में केवल प्रदेश को लूटा- डॉ. संजय निषाद
Next articleजौनपुर : सपा बसपा कांग्रेस रूपी रावण का होगा यूपी से अंत- डॉ संजय निषाद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?