जौनपुर : सपा, बसपा की सरकार में केवल प्रदेश को लूटा- डॉ. संजय निषाद

जौनपुर : सपा, बसपा की सरकार में केवल प्रदेश को लूटा- डॉ. संजय निषाद

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें व आखिरी चरण के लिए शुक्रवार की दोपहर डोभी क्षेत्र के रामगढ़ में भाजपा, अपना दल, निषाद पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा का आयोजन किया गया। जिसमें निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में सपा बसपा का सफाया हो जाएगा और एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में एनडीए की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि सपा बसपा की सरकारों ने जहां प्रदेश को लूटने का काम किया वहीं योगी की सरकार ने प्रदेश का हर क्षेत्र में विकास किया है। मोदी योगी की सरकार ने कोरोना काल में किसी गरीब को भूखे पेट नहीं सोने दिया।महीने में दो बार फ्री राशन दिया। गरीबों को पांच लाख तक का इलाज कराने का स्वास्थ्य बीमा का अधिकार दिया। डॉ. निषाद ने सपा सरकार के अत्याचार की याद दिलाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि जब निषाद पार्टी के कार्यकर्ता अपने हक व अधिकार के लिए 2015 में संघर्ष कर रहा था उस समय सपा सरकार ने कार्यकर्ताओं पर गोलियां चलवाने का कार्य किया जिससे एक कार्यकर्ता मारा गया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का बचन लिया। इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम नरायन बिन्द, डॉ. अजयेन्द्र दुबे, राजेश्वरी सिंह, संजय पांडेय, राम समझ निषाद, इन्द्रजीत निषाद आदि उपस्थित थे।
Previous articleजौनपुर : समाजसेवी राजेश ने दिव्यांगों को मतदान हेतु किया प्रेरित
Next articleजौनपुर : मदर निसा फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य की माता की मनाई गई दूसरी पुण्यतिथि
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?