जौनपुर : मनरेगा में लाखों के गोलमाल के आरोपी पूर्व प्रधान पर केस
खुटहन। मुलायम सोनी तहलका 24×7 थाना क्षेत्र के दरना गांव के पूर्व प्रधान समरनाथ यादव पर छह से अधिक अपात्रों का मनरेगा जाबकार्ड बनवाकर लाखों रुपये गोलमाल का आरोप गांव के ही कार्ड धारक ने लगाया है। उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
दरना गांव निवासी प्रदीप यादव ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान द्वारा उसके नाम से जाबकार्ड बनवाया गया था। उसके नाम से मजदूरी के हजारों रुपये दूसरे खातेदार के नाम भेजकर फर्जी तरीके से निकाल लिया गया है। ऐसा वाकया कई लोगों के साथ किया गया है। यहां तक कि एक दिव्यांग महिला के नाम से भी इसी तरह हेराफेरी कर मजदूरी के रुपये फर्जी तरीके से भुगतान करा लिया गया है। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राणाप्रताप यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोप है कि मनरेगा के कार्यों में लाखों का गोलमाल किया गया है।