25.6 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

जौनपुर : मुक्त कराई गईं दिल्ली और अंबेडकर नगर से आई तीन लड़कियां

जौनपुर : मुक्त कराई गईं दिल्ली और अंबेडकर नगर से आई तीन लड़कियां

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 लाइन बाजार पुलिस ने दो सगी बहनों समेत तीन लड़कियों को अलग-अलग स्थानों से सोमवार को मुक्त कराया। यह लड़कियां अपने प्रेमी के बहकावे में आकर दिल्ली और अंबेडकरनगर से भागकर आई थीं। पुलिस ने संबंधित थाने पर सूचना दे दी है।
दिल्ली निवासी एक 16 वर्षीय लड़की का जनपद के लाइन बाजार निवासी एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए अपनी 15 वर्षीय छोटी बहन के साथ ट्रेन पकड़कर चली आई थी। वहीं, परिवारवालों की इसकी खबर हुई तो उन्होंने दिल्ली के पटेल नगर थाने में नामजद प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इधर, प्रेमी पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण दोनों लड़कियों को ट्रेन से दिल्ली के लिए भेजकर खुद भी चला गया, जहां दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इधर परिवार वालों की डर से दोनों बहनें दिल्ली न जाकर वापस ट्रेन से जौनपुर आ गईं। इन्हें भोर में चार बजे लाइन बाजार पुलिस ने सिटी स्टेशन के पास से पकड़ा गया।
वहीं, अंबेडकर नगर जिले के मछरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की को बक्शा निवासी अखिलेश यादव ने बहला-फुसलाकर लेकर चला आया था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस दोनों को खोज रही थी। दोपहर में दीवानी न्यायालय के पीछे से पकड़ लिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि संबंधित थानों की पुलिस को घटना के संबंध में बताया गया है, जो लड़कियों को लेने के लिए आ रहे थे। इन्हें लिखापढ़ी के बाद सुपुर्द कर दिया जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37176485
Total Visitors
497
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This