जौनपुर : महाशिवरात्रि के अवसर पर भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन
# स्वास्तिक आदर्श सेवा संघ ने आयोजित किया कार्यक्रम
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
श्रद्धा और जोश के साथ शिवरात्रि के पर्व पर भक्तों का शिव मंदिरों में जमावाड़ा देखने को मिला है। इस मौके पर शिवभक्त शिव मंदिरों में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर रहे हैं तो वहीं नगर के फैजाबाद रोड स्थित हिंद सिनेमा के समीप स्वास्तिक आदर्श सेवा संघ द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशाल भंडारा एवं प्रसाद एवं ठंडई का वितरण का आयोजन किया गया।



















