जौनपुर : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना मुख्य उद्देश्य- प्रीति गुप्ता

जौनपुर : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना मुख्य उद्देश्य- प्रीति गुप्ता

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                सहकार भारती जौनपुर के जिलाध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू के दिशा निर्देशन में चल रहे सदस्यता अभियान को गति देते हुए जिला महिला प्रमुख प्रीति गुप्ता ने जन सम्पर्क अभियान चलाकर लोगो को सहकार भारती के उद्देश्य एवं स्वयं सहायता समूह और सहकारिता के माध्यम से प्रदेश में चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।

प्रीति गुप्ता ने कहा सहकार भारती का मुख्य उद्देश्य जनता की आर्थिक सेवा द्वारा समाज की आर्थिक उत्थान करने वाली सहकारिता में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर कर उसमें शुद्धता और मजबूती लाना है उसके लिए विविध मोर्चे पर कार्य हो रहा है। महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत एवं आत्मनिर्भर हो इसके लिए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान किये जा रहे है उनके द्वारा निर्मित वस्तुओं का विक्रय उचित तरीके से हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। सहकार भारती संगठन में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की सहभागिता हो, महिलाएं जुड़े इसलिए सदस्यता अभियान सितम्बर माह तक चलाया जायेगा और जो लक्ष्य प्रदेश द्वारा जनपद को मिला है उसे पूर्ण किया जायेगा।

आज सहकार भारती की सदस्यता लेने वालो में प्रमुख रूप से शैलजा जायसवाल, साधना साहू, गुलाब चंद्र जायसवाल, हेमा वाधवा, आर्यन साहू, दर्पण वाधवा, धर्म सिंह, मनीष श्रीवास्तव, आयुष सिंह, रेनू राय, बबिता गुप्ता, रंजीत अग्रहरि, डाली गुप्ता समेत दर्जनों लोगो ने सदस्यता ग्रहण किया। जिला सह महिला प्रमुख रजनी साहू ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को धन्यवाद देते हुए निवेदन किया आप सभी मिलकर सहकारिता एवं समाज में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओ की मजबूती के लिए कार्य करें। सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से सरला माहेश्वरी, किरण जायसवाल, मोहनी चौरसिया दीप्ती यादव उपस्थिति रही।
Previous articleजौनपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत संगत पंगत ने किया तिरंगा का वितरण
Next articleजौनपुर : रास्ते के विवाद में समझौते के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?