जौनपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत संगत पंगत ने किया तिरंगा का वितरण
# समाज हित मे किया गया रुद्राभिषेक व पौधारोपण
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
तिरंगा भारत की आन बान शान है आज़ादी के बाद पहली बार अब देश का हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहरा सकेगा उक्त विचार प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चन्द यादव द्वारा सामाजिक संगठन संगत पंगत जौनपुर द्वारा रविवार को आयोजित बड़े हनुमानजी मंदिर सिपाह पर महादेव मंदिर में महारुद्राभिषेक, तिरंगा वितरण व वृहद वृक्षारोपण, भजन, कजरी महोत्सव सावनी भोज कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा।

आज जो तिरंगा लोग अपने घर लगाने जा रहे है वो मोदी सरकार व गृहमंत्री अमित शाह जी की वजह से हुआ है। अंग्रेजों के काले कानून के कारण लोग अपने ही देश में अपने घर तिरंगा नहीं फरहा पाते है अब हिंदुस्तान का हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने जा रहा है। देश में पहली बार एक राष्ट्रहित उत्सव का माहौल तैयार हुआ है। उसके पूर्व मंत्री ने वृहद वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया और उपस्थित महिलाओं पुरुषों को तिरंगा वितरण किया और कहा कि संगत पंगत संगठन ने राष्ट्रहित में कदम से कदम मिलाकर एक अच्छा कार्य किया है। वृक्षारोपण, कजरी सावनी भोज जैसे का आयोजन कर देश की संस्कृति को भी जगाने का काम किया है।विशिष्ट अतिथि डीएफओ प्रवीण खरे ने कहा कि वृक्षारोपण करना एक पुनीत कार्य है सरकार के मंशा के अनुरूप वृहद वृक्षारोपण लगातार किया जा रहा है।
संरक्षक व कार्यक्रम संयोजक शशि श्रीवास्तव व वृक्षारोपण प्रभारी राकेश श्रीवास्तव अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मंत्री का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। संरक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव व संरक्षक सरस चन्द श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव हैप्पी ने किया। संचालन करते हुए राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि संगत पंगत के संस्थापक आर के सिन्हा पूर्व राज्यसभा सांसद के आह्वान पर पूरे देश में संगत पंगत तिरंगा वितरण कार्यक्रम कर रहा है। कार्यक्रम में पंकज सिन्हा व कजरी महोत्सव प्रभारी डॉ ज्योति दास व शैली गगन ने अपने स्वर से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।कार्यक्रम में जिला महामंत्री भाजपा इ. अमित श्रीवास्तव व नगर अध्यक्ष भाजपा अमित श्रीवास्तव ने भी तिरंगा कार्यक्रम पर अपना विचार व्यक्त किया। स्वागत प्रभारी विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार व अंकित श्रीवास्तव पत्रकार ने मंत्री जी को भोले दरबार की फोटो देकर स्वागत किया।



















