जौनपुर : मांंदुर्गा विद्यालय में निबंध, क्विज, रंगोली व भाषण प्रतियोगिता आयोजित
# यातायात माह नवम्बर के तहत जागरूकता के लिए किया गया कार्यक्रम
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
यातायात माह नवम्बर के तत्वाधान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मांं दुर्गा सिनियर सेकेण्डरी स्कूल में निबंध, क्विज, रंगोली व भाषण प्रतियोगिता के साथ साथ यातायात जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात/नगर कुलदीप कुमार गुप्ता, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन) एसपी सिंह, प्रभारी सहायक परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) स्मिता वर्मा, प्रभारी निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला मौजूद रहे।

इनके द्वारा रंगोली, संभाषण, क्विज, निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया तथा उन्हें यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया,। यातायात नियमों के बारे में सभी बच्चों को अपने परिवार, गांव समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए बताया गया।
















