जौनपुर : एक दिन शीर्ष पर पहुंचेगा सुर संगम परिवार- गिरीश चंद्र
# सुर संगम परिवार का सम्पन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
ख्यातिलब्ध धार्मिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सुर संगम परिवार का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह रविवार को नगर के एक होटल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि सुर संगम संस्था कम समय मे काफी ऊंचाई तक पहुंच गया है। आगे और भी काफी ऊंचाई तक जाएगा लोगों से वादा करते हुए कहा कि संस्था जिस प्रकार से हमसे मदद चाहती है हम मदद करने के लिए तैयार है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह (प्रिंसू) ने कहा कि सुर संगम संस्था के जितने भी सदस्य आज शपथ लिए है मैं आशा करता हूँ। संस्था को आगे ले जाएंगे। पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन ने कहा कि जिले की एकमात्र संस्था है जो सामाजिक कार्य मे लगी रहती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति समाजसेवी अशोक सिंह ने किया। सभी अतिथियों द्वारा संस्था के नवनिर्वाचित संथापक /अध्यक्ष मशहूर अंतरराष्ट्रीय गायक पंकज सिन्हा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

तत्पश्चात पंकज सिन्हा ने परिवार के वरिष्ठ संरक्षक आनन्द मोहन श्रीवास्तव, समाजसेवी अशोक गुप्ता, बिहार सरकार से (रिटा.जिला जज) अजय श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, कैप्टन एसपी सिंह एवं महासचिव ग्राम विकास अधिकारी गणतंत्र श्रीवास्तव, सह सचिव माई छोटा स्कूल में प्रबंधक अनिल शुक्ला, कोषाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिव शंकर साहनी, उपाध्यक्ष पद पर मशहूर एंकर गायिका शैली गगन, राजेश श्रीवास्तव (वेस्टीज), अध्यापक अमलेंद्र गुप्ता, अम्बिका प्रसाद इंस्टीट्यूट के प्रबंधक अविनाश यादव, एडवोकेट मनीष श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव हैप्पी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भोजपुरी अभिनेता चंदन सेठ, दिलीप शुक्ला ब्यूरो प्रमुख दैनिक भास्कर, मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव पत्रकार R9 न्यूज़ चैनल, ब्यूरो प्रमुख देश की उपासना, अंकित श्रीवास्तव पत्रकार दैनिक जागरण, परिवार के क्लासिक मेम्बर प्रकाश स्वरूप, लोकेश गुप्ता, चितरंजन श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, डेंटिस्ट डॉ .प्रशांत द्धिवेदी, स्टार हेल्थ ब्रांच मैनेजर संजय गुप्ता, सत्य प्रकाश सिंह, अध्यापक सुनील श्रीवास्तव, डॉ अंजना सिंह, रमेश सिंह, शिशिर मौर्या, राजेन्द्र निगम, रोली श्रीवास्तव, मनीष सिपाह, भृगुनाथ पाठक, नीरज श्रीवास्तव, धीरज सिन्हा, पंकज सिंह,
डॉ संजय श्रीवास्तव, विजय, जयहिंद, शरद मौर्या, सचिन श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, हेमंत श्रीवास्तव, नीरज पाण्डेय, रविन्द्र श्रीवास्तव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम में अरूण सिंह, संतोष त्रिपाठी, ब्रम्हेश शुक्ल, रानू सिंह, राधे रमन जायसवाल, के के जायसवाल, अजय नाथ आदि लोग उपस्थित रहे।
















