जौनपुर : मामूली कहासुनी में कलयुगी बेटे ने माँ को मारा चाकू

जौनपुर : मामूली कहासुनी में कलयुगी बेटे ने माँ को मारा चाकू

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                क्षेत्र के ग्राम डेडूवाना में कलयुगी पुत्र में अपनी सगी माँ को चाकू मारकर घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुँचे एक अन्य युवक को भी चाकू मारकर घायल कर दिया।

गौरतलब है कि सोगराबी पत्नी स्व मोहम्मद जान अपने पौत्र के साथ अपने घर मे अलग रहती है, उनके घर मे लगे विद्युत कनेक्शन के बकाया बिल को लेकर आये दिन उनके तीनो बेटो में विवाद होता रहता है, शनिवार को दोपहर लगभग ढाई बजे मामूली सी कहासुनी में सोगराबी के एक बेटे ने धारदार चाकू से हमला करके बुरी तरह हाथ काट दिया। वही बीच बचाव करने पहुँचे पीड़िता के पौत्र फहीम अहमद को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुँच पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है, वही पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जाँच कर रही है।
Previous articleजौनपुर : बुलडोजर लगाकर दबंगों ने ढहाया कालेज की बाउंड्रीवाल
Next articleजौनपुर : हर घर तिरंगा अभियान के लिये निकाली गई प्रभात फेरी तथा झांकी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?