जौनपुर : बुलडोजर लगाकर दबंगों ने ढहाया कालेज की बाउंड्रीवाल
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जौनपुर- रायबरेली मार्ग पर फतेहगंज बाजार स्थित आर.एन. महाविद्यालय की चहारदीवारी शनिवार की शाम बुलडोजर लगाकर कतिपय दबंगो द्वारा ढहवा दिया। चहारदीवारी के किनारे लगे पेड़ पौधे भी उखाड़े गए। कालेज के प्रबंधक का आरोप है कि उक्त जमीन स्टे है, इसके बावजूद कतिपय मनबढ़ों द्वारा बगैर किसी सूचना के गिराया गया। जबकि पुलिस का कहना है कि दो भाइयों का विवाद था। सीमांकन के बाद जमीन पर कब्जा कर रहे थे। फिलहाल सूचना मिलने पर पुलिस काम रोकने की बात कही।

बक्शा थाना क्षेत्र के फ़तेहगंज बाजार के समीप सपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ यादव का आर.एन डिग्री कालेज है, उनके भाई निशानाथ यादव उर्फ बमबम व अमरनाथ यादव से पारिवारिक जमीन का विवाद चल रहा था, आरोप है कि शनिवार शाम निशानाथ और अमरनाथ अपने दर्जनभर लोगो के साथ दो जेसीबी मशीन लगाकर बिना किसी सूचना के उनके महाविद्यालय की उत्तरी छोर की बाउंड्री ढहा दिया। गेट से सटा गार्ड रूम ढहा दिया गया जिसमे मौके पर गार्ड ड्यूटी पर बैठा था अचानक कमरे पर बुल्डोजर चलने की आवाज सुन भाग कर जान बचाई। साथ ही टीनशेड व किनारे लगे पेड़ पौधे भी उखड़वा दिए, पीड़ित पक्ष के मुताबिक पच्चीस लाख से अधिक का नुकसान हुआ।जबकि उक्त जमीन पर दोनो पक्षो के बीच विवाद के चलते कमिश्नरी से स्टे था। इस सम्बंध में बक्शा थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह ने बताया कि दोनो भाइयों का जमीन विवाद था।


















