जौनपुर : मारपीट में युवक की हुई मौत के मामले में चार आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर : मारपीट में युवक की हुई मौत के मामले में चार आरोपित गिरफ्तार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7 
             क्षेत्र के सोंगर गांव में मारपीट में घायल युवक की हुई मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आवश्यक कार्यवाही के बाद चारों आरोपितों का चालान न्यायालय भेज दिया गया।थानाध्यक्ष युजवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 23 नवंबर को सोंगर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी।
जिसमें पूर्व प्रधान शमशेर के पुत्र 27 वर्षीय तालिब और 35 वर्षीय हाशमी घायल हो गए थे। इस मामले में आरोपित कासिफ, ताबिश, साजिद और मोअज्जम पर मारपीट व गैर इरादतन हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था। घटना के चौथे दिन 26 नवंबर को तालिब की अस्पताल में मौत हो गई। तालिब की मौत के बाद आरोपितों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा बढ़ा दिया गया। आरोपितों की तलाश चल रही थी कि गुरैनी बाजार से चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Previous articleजौनपुर : सामूहिक विवाह को लेकर बैठक हुई सम्पन्न
Next articleजौनपुर : हौसला बुलंद चोरों ने बंद पड़े मकान का चटकाया ताला 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?