जौनपुर : मियांपुर हत्याकांड में आया नया मोड़, घायल हाशिम सम्भवतः संदिग्ध

जौनपुर : मियांपुर हत्याकांड में आया नया मोड़, घायल हाशिम सम्भवतः संदिग्ध

# क्राइम ब्रांच टीम ने घायल हाशिम, उसकी पत्नी और दोस्त को उठाया

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत मियांपुर बकुची गांव में गत शुक्रवार की देर शाम सबरहद गांव निवासी वृद्ध हरीराम की हत्या में एक नया मोड़ आया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने संदेह के आधार पर मंगलवार की शाम छापेमारी कर मृतक के साथ रहे घायल हाशिम वादी मुकदमा समेत उसकी पत्नी सहित एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सबरहद गांव के उत्तर बस्ती पुरवा निवासी हरिलाल 60 को गत शुक्रवार की शाम तकरीबन सात बजे गांव के ही निवासी मोहम्मद हाशिम के साथ न्यायालय से घर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं जिसमें हरिलाल व हाशिम घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने हरिलाल को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घायल हाशिम की तहरीर पर पूर्व प्रधान राशिद उनके पुत्रों, भाई-भतीजे व साथी सहित नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच शुरू की। हरिराम हत्याकांड में मंगलवार की शाम एक नया मोड़ सामने आया है। जिला मुख्यालय से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने सबरहद, रसूलपुर गांव निवासी वादी मुकदमा हाशिम के घर पहुंचकर उसे, उसकी पत्नी और एक साथी मो. सालिम को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंची। जहां पूरी घटना का रिहर्सल करने के दौरान घायल हाशिम पर ही संदेह करते हुए हाशिम, उसकी पत्नी व उसके दोस्त को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। टीम कहां लेकर गई है, किस थाने में रखी है ये जानने के लिए परिवार के लोग स्थानीय थानों का चक्कर लगा रहे हैं।

क्राइम ब्रांच टीम की कार्यवाही नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है। मामले में स्थानीय स्तर पर पुलिस कुछ भी बताने में समर्थता जाहिर करती रही। फ़िलहाल अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस घटना का खुलासा 24 घंटे के भीतर कर देगी।

Previous articleजौनपुर : शाहगंज निकायनामा वार्ड संख्या एक…
Next articleजौनपुर : दलित व आदिवासी महिलाओं को किया गया जागरूक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?