जौनपुर : दलित व आदिवासी महिलाओं को किया गया जागरूक
# मां दुर्गा ग्रामीण विकास समिति के तत्वाधान में किया गया कार्यक्रम
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
स्थानीय विकास खण्ड परिसर में बुधवार की सुबह मां दुर्गा ग्रामीण विकास समिति के बैनर तले नेकडोर के नेतृत्व में दलित, आदिवासी महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान केराकत ब्लॉक सहित बेहरा गांव में भी कार्यक्रम किया गया।

समिति के प्रबंधक नीरा आर्या मीडिया से बात करते हुए बताया कि दलित आदिवासी महिलाओं पर हिंसा के खिलाफ किशोरी चेतना पखवाड़े के अंतर्गत जागरूकता किया गया। गांव में एससी एसटी ओबीसी की महिलाओं को जागरूक किया गया। किशोरियों के अधिकार लैंगिक हिंसा तथा कानूनी जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज में अब डरने की कोई जरूरत नहीं है हमें अपनी सुरक्षा स्वयं करनी है साथ ही अगर कोई एकांत में किसी प्राइवेट कार्य में लगी महिला को देख रहा है या फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर डाल रहा है तो यह कानूनन अपराध है ऐसी स्थिति में तत्काल संबंधित थाने में उसके खिलाफ तहरीर देखकर उसे सजा दिलाने का कार्य किया जान चाहिए। इस अवसर धनरा देवी व सुनीता देवी समेत लगभग दो दर्जन से अधिक महिलाएं उपस्थित रही।


















