जौनपुर : मिस जौनपुर चुनी श्रेष्ठा मोदनवाल

जौनपुर : मिस जौनपुर चुनी श्रेष्ठा मोदनवाल

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                गत 27 मार्च को वाराणसी के होटल रीजेंसी में आयोजित अवार्ड शो में अपनी प्रसिद्ध इमरती के लिए ओलंदगंज स्थित मशहूर बेनीराम प्यारेलाल की सातवीं पीढ़ी में जन्मी मनोज मोदनवाल की 21 वर्षीय पुत्री श्रेष्ठा मोदनवाल ने अवार्ड शो के 3 राउंड प्रतियोगिता जिसमे इंट्रोडक्शन राउंड, टैलेंट राउंड, और साक्षात्कार में अपने 26 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए मिस जौनपुर का ताज अपने नाम कर लिया।

पूरी दुनियां में मशहूर जौनपुर मे बेनीराम की इमरती की मिठास देश के प्रधानमंत्री तक कर चुके है। श्रेष्ठा मोदनवाल ने बताया कि अवॉर्ड शो आए हुए जजेज ने फुल मार्क्स के साथ हमने मिस जौनपुर का खिताब अपने नाम किया। एक्टर्स श्रुति शर्मा ने अपने हाथों मिस जौनपुर का क्राउन पहनाया गया। अपनी प्रसिद्ध इमरती की तरह प्रसिद्ध हुई मिस जौनपुर श्रेष्ठा मोदनवाल ने अपने परिवार के साथ साथ जनपद का भी नाम रोशन किया।
Previous articleजौनपुर : डाककर्मियों का दूसरे दिन भी डाकघर पर प्रदर्शन जारी
Next articleजौनपुर : मौखिक परीक्षा के लिए 8 अप्रैल तक देने होंगे नाम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?