जौनपुर : मुंगरा और मड़ियाहूं के दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु विधानसभा 368 मुंगरा बादशाहपुर से भारत राष्ट डेमोक्रेटिक पार्टी से जितेन्द्र कुमार ने एक सेट में नामांकन दाखिल किया। इसी प्रकार विधानसभा 370 मड़ियाहूं से जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी सुशील कुमार पटेल ने एक सेट में नामांकन दाखिल किया।
आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिये जनपद में निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के दूसरे कार्य दिवस में नामांकन पत्र राजनैतिक/गैर राजनैतिक दलों द्वारा क्रय किए गये। 364 विधानसभा बदलापुर निर्वाचन क्षेत्र से कुल 06 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र क्रय किये गये, जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी इंद्रजीत ने 01 सेट में, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राहुल शर्मा के द्वारा एक सेट में, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ओम प्रकाश दूबे के द्वारा चार सेट में, निर्दलीय प्रत्याशी प्रेम प्रकाश के द्वारा एक सेट में, हम सबकी पार्टी के प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह के द्वारा एक सेट में, निर्दल प्रत्याशी राजेश कुमार द्वारा पर्चा खरीदा गए।
वहीं 365 शाहगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल 06 नामांकन पत्र विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा क्रय किये गये। निर्दलीय प्रत्याशी प्रियंका, आम आदमी पार्टी से विनोद कुमार, भारतीय बहुजन समाज पार्टी से इंद्रदेव, विकासशील इंसान पार्टी से रामअनुज, निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी से रमेश सिंह, आम आदमी पार्टी से सुरेश राजभर ने पर्चा लिया। 366 सदर (जौनपुर) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल 10 नामांकन पत्र विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा क्रय किये गये, जिसमे निर्दलीय से वीर विक्रम सिंह, सुषमा सिंह, भारतीय सबका दल पार्टी से ईश्वर दयाल, समाजवादी पार्टी से तेज बहादुर मौर्य, आम आदमी पार्टी से डॉ विनोद कुमार सिंह, समाजवादी पार्टी से मोहम्मद अरशद खान, बहुजन समाज पार्टी से सलीम खान, विकासशील इंन्सान पार्टी से अन्जू, जनसत्तादल लोक तंत्रिक से दिनेश कुमार सिंह, जनसत्तादल (लोक) से अंजली ने एक-एक सेट में पर्चा लिया।























