जौनपुर : मुंबई से घर के लिए निकला युवक रास्ते से हुआ लापता

जौनपुर : मुंबई से घर के लिए निकला युवक रास्ते से हुआ लापता

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                मुम्बई से महानगरी एक्सप्रेस ट्रेन से वापस घर आने के लिए निकला बड़नपुर गाँव निवासी युवक तीसरे दिन भी घर नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल भी बंद बता रहा है। स्वजन किसी अनहोनी घटना की आशंका को लेकर परेशान है।

गाँव निवासी 27 वर्षीय घनश्याम राजभर पुत्र सूरत मुम्बई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता  है। वह पांच वर्षो से मुंबई में ही जमा रहा। मां बाप के कहने पर वह गत 17 मई को महानगरी एक्सप्रेस से घर के लिए निकला था। बुधवार को देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो स्वजन मोबाइल पर फोन मिलाने लगे। जो स्विच आफ मिला। परिजनों द्वारा मामले की तहरीर थाने पर नहीं दी गई है।
Previous articleजौनपुर : मछलीशहर तहसील का डीएम ने किया वार्षिक निरीक्षण
Next articleजौनपुर : पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों को ईओ ने दी चेतावनी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?