जौनपुर : मुलायम सिंह के निधन पर व्यापरियों ने अर्पित किया श्रद्धा-सुमन

जौनपुर : मुलायम सिंह के निधन पर व्यापरियों ने अर्पित किया श्रद्धा-सुमन

शाहगंज। 
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
            नगर के गांधीनगर कलेक्टर गंज में बुधवार की शाम दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने नेताजी के जीवन पर विस्तृत चर्चा कर उन्हें याद किया।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने अपने संबोधन में कहा आदरणीय नेताजी जहां भी होंगे देश के भले के लिए उनका आशीर्वाद मिलता रहेगा।
नेताजी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब उनकी हस्ती को साबित किया। बतौर मुख्यमंत्री उनके साथ मुझे मंत्री के रूप में काम करने का मौका मिला। संविधान और देश की रक्षा के लिए उन्होंने हर वो काम किया जिसमें देश और संविधान का हित रहा। इंस्पेक्टर राज से व्यापरियों को मुक्ति दिलाने का काम किया। व्यापरियों को दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाया। नेता जी ने देश को बचाने के लिए अपनी प्रधानमंत्री की उम्मीदवारी छोड़कर वीपी सिंह, चंद्रशेखर, देव गौड़ा को देश की कुर्सी पर बिठाया। रक्षामंत्री रहते हुए सियाचिन पहुंचकर चीन को ललकारा और छह किलोमीटर पीछे धकेलने का काम किया। सभी जाति, धर्म, वर्ग से ऊपर उठकर काम किया। तत्पश्चात लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
शोक सभा संयोजक वीरेंद्र सिंह बंटी ने लोगों का आभार प्रकट किया। संचालन वरिष्ठ सभासद मकसूद हसन ने किया। इस मौके पर अशोक अग्रहरि, लालचंद यादव, जयराज यादव, अरशद अंसारी, प्रमोद कुमार सिंह, राकेश अग्रहरि, जसीम खान, अबदुल्ला राइन, कलीम खान, जैगम अब्बास, फिरतू राम यादव, सुहेल आजमी, पप्पू अग्रहरि आदि रहे।
Previous articleजौनपुर : खाना बनाते समय स्टोव फटने से महिला झुलसी
Next articleजौनपुर : केराकत व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष ने अपने पद से दिया इस्तीफा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?